नई टिहरी : मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि हमारा शौचालय-हमारा सम्मान अभियान के तहत आमजन को शौचालयों का प्रयोग करने को लेकर 10 दिसम्बर तक जागरूगता कार्यक्रम किए जाएंगे। यह बातें उन्होंने जिला कलक्ट्रेट सभागार में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कहीं। विश्व शौचालय दिवस पर सात ग्राम पंचायतों को सामुदायिक शौचालय तथा 20 लोगों को व्यक्तिगत शौचालाय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र तथा खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) के तहत आठ ग्राम पंचायतों को अच्छा कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीडीओ डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छ शौचालयों के उपयोग और शौचालयों के निर्माण के लिए आमजन को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास दिवस या सप्ताह आगामी 24 नवम्बर तक जनपद में आयोजित किए जाएंगे। (एजेंसी)