नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

इंटर कॉलेज कांडाखाल की ओर से निकाली गई रैली
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज कांडाखाल की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों से समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए ग्रामीण से सहयोग की अपील की। कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा।
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कांडाखाल लंगूर के विद्यार्थियों ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। इससे पूर्व प्रधानाचार्य सोमप्रकाश कंडवाल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। अभियान के दौरान ग्रामीणों से भी शादी व अन्य शुभ कार्यो में शराब का बहिष्कार करने की अपील की गई। जागरूकता रैली उढियारी- कांडाखाल बाजार से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में पहुंची इस मौके पर आशुतोष बेलवाल, प्रमोद पैन्यूली, नीलम बमराड़ा, संदीप नेगी, पंकज कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *