तंबाकू के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से शहर में निकाली गई रैली

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार: आर्य उपप्रतिनिधि सभा गढ़वाल व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से शहर में तंबाकू जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों भी प्रतिभाग किया।

मंगलवार को आर्यकन्या इंटर कॉलेज से रैली की शुरूआत की गई। रैली को आचार्य जयंत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नजीबाबाद रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग से होते हुए रैली तहसील परिसर तक पहुंची। विद्यार्थियों ने हाथों में तंबाकू निषेध के स्लोगन से लिखी तख्तियां पकड़ी हुई थी। आमजन को तंबाकू से दूर रहकर बेहतर समाज में अपना योगदान देने की अपील की गई। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संगठन, आर्य समाज सहित राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार, राजजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर आर्य समाजों के प्रतिनिधि सच्चिदानंद, महानंद, मनमोहन सिंह असवाल, चन्द्रमोहन, राम किशन, मुकेश आर्य, कांत नौगाई, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, बलवान सिंह रावत, सीपी डोबरियाल, सुभाष कुकरेती, एपएस रावत, पूरन चन्द्र धूलिया, रेनू गौड़, सुखदेव शास्त्री, मनमोहन असवाल, शूरवीर खेतवाल, सच्चिदानंद शम्र्मा, दिव्यांश रावत, गणेश लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *