वन्य प्राणियों की सुरक्षा को निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

नई टिहरी। नई टिहरी वन प्रभाग के तहत वन कर्मियों ने वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यालयों जाकर गोष्ठी का आयोजन कर जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर वन दरोगा अजय पाल ने स्कूल छात्र-छात्राओं को वन्य प्राणियों को लेकर जागरूक करने काम किया।
छात्रों को गोष्ठी में संबोधित करते हुये वन दरोगा अजय पाल ने बताया कि वन्य जीव प्रकृति का हिस्सा होने के साथ ही पर्यावरण संतुलन का आधार हैं। हमें वनों के साथ-साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा करनी चाहिए। वन्य प्राणियों की सुरक्षा की जागरूकता के लिए वन विभाग हर साल 1 से 7 अक्टूबर तक सुरक्षा सप्ताह मनाने का काम करता है। वन्य जीव व मानव संघर्ष से बचने के लिए वन विभाग की समय-समय पर जारी गाइड लाइन का अनुपालन करना चाहिए। आदमखोर जानवरों की चहलकदमी की जानकारी तत्काल वन विभाग के अधिकारयों व कर्मचारियों को देनी चाहिए। जिस तहर वनों से आग से बचाकर पर्यावरण के मजबूत किया जा सकता है, उसी तरह वन्य जीवों का वनों में मौजूदगी भी पर्यावरण संतुलन व स्वस्थ खाद्य श्रृंखला को अति आवश्यक है। जूनियर हाई स्कूल काणा ताल की प्रधानाचार्य ममता थपलियाल ने कहा कि वन्य जीव प्राकृतिक संतुलन का बेहद अहम हिस्सा हैं। इनकी रक्षा करनी चाहिए। अवैध शिकार व जानवरों के साथ क्रुरता से बचना चाहिए, इसके साथ ही वन्य प्राणियों से उचित दूरी बनाये रखनी चाहिए। इस मौके पर सुचेता डबराल, बसंती देवी, मंजू लता, वन बीट सहायक कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *