चिपको आंदोलन की स्वर्ण जयंती पर निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लक के ओंकारानंद इण्टर कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव एवं चिपको आंदोलन की स्वर्ण जयंती पर पर्यावरण जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजित की गयी। जिसमें नागेन्द्र इंका बजीरा, राइंका रामाश्रम और ओंकारानंद इंका जखोली के छात्र छात्राओं ने ओंकारानंद स्कूल से मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर तक पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मदन मोहन डुकलान ने पलायन पर कविता सुनाकर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया है। विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने रोपित पौधों को संरक्षण रखने का आह्वान किया है। विशिष्ट अतिथि सेनि प्रधानाचार्य धूम सिंह चौहान, रुद्रप्रयाग विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र भण्डारी, प्रधानाचार्य रामाश्रम गजपाल सिंह जगवाण ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आसपास के वातावरण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया है। गोष्ठी के संयोजक पर्यावरण प्रेमी परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी ने मैती आंदोलन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित रखने की अपील की है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गिरीश बडोनी ने व अध्यक्षता प्रबंधक ललिता प्रसाद भट्ट ने की है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता नेगी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया है। इस अवसर पर अतिथियों व बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता पर आधारित गीत एवं अन्य लघु नाटिका प्रस्तुत की है। मौके पर शिक्षक उम्मेद सिंह रौथाण,सामाजिक कार्यकर्ता जयत नेगी,रतनमणी काला,राजेश गुसाईं,आशीष सुन्दरियाल,आचार्य प़विनोद थपलियाल,सतीश राणा,योगेश उनियाल,गजेन्द्र चन्द्रवाल, खुशहाल चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान,सुनील नेगी,अनिल भट्ट, शिक्षक संदीप,आशा भट्ट,अनूप नेगी, राज्य आन्दोलनकारी वृजमोहन भट्ट,ातु पंचमोला सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *