स्वच्छता को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

बागेश्वर। नगर पालिका, व्यापार मंडल, शिक्षा विभाग समेत विभिन्न संगठनों ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। लोगों से आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। रैली को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी लोगों से घर का कूड़ा नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूड़ेदान में डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि तहसील मार्ग पर कूड़ेदान बनाने तथा वाहन खड़ा करने के बाद भी कुछ लोग घरों का कूड़ा सड़क पर डाल रहे हैं। जो नगर के लिए ठीक नहीं है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन ने कहा कि जब हर व्यक्ति जागरूक होगा तभी समाज भी सुधरेगा। स्कूलों के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने व्यापारियों से भी दुकान में कूड़ादान रखने और उसे नियमित समय पर कूड़ादान में डालने की अपील की। साथ ही नगर पालिका से बाजार में दोनों समय सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेम जोशी, ईओ सतीश कुमार, जेई चंद्र टम्टा, बबलू जोशी, दीप जोशी, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, दीपक खेतवाल, रमेश प्रकाश पर्वतीय फड़ एसोसिशएन के अध्यक्ष किशन राम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *