कोरोना से बचाव को जागरूकता जरूरी

Spread the love

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार । अजीज प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शीतकालीन कार्यशाला में शिक्षकों व छात्रों से आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। कार्यशाला में जयहरीखाल, दुगड्डा, रखिणीखाल, नैनीडांडा, द्वारीखाल, पाबो सहित अन्य ब्लॉक के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
पदमपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे 24 शिक्षकों ने स्वैच्छिक रूप से प्रतिभाग किया। प्रथम दिन में वर्तमान प्रासंगिकताओं में छात्रों के साथ सामाजिक-भावनात्मक एवं शारीरिक भलाई किस प्रकार सुनुश्चित की जाएं इस पर चर्चा की गई। कार्यशाला के दूसरे दिन कोरोना महामारी के दौरान हुए अधिगम क्षति को किस प्रकार से पूर्ण किया जाये इस विषय पर चर्चा हुई। कार्यशाला के अंतिम दिन सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने छोटे-छोटे समूहों में बैठकर चयनित अधिगम प्रतिफलों के लिए कार्य-योजना एवं पाठ्य-सहगामी गतिविधियों का निर्माण किया, इसके बाद सभी कार्य-योजनाओं एवं गतिविधियों को सदन में प्रदर्शित किया गय। कार्यशाला में राजीव थपलियाल, जसपाल असवाल, मोहन सिंह गुसाइं, आशा बुडाकोटी, हेमलता खंतवाल, मोनिका रावत, सुधा बलोधी, संगीता बिष्ट, दिनेश बिष्ट,मनमोहन सिंह नेगी, राजेश उन्नियाल, सुनील पवार, हर्षमणि नौटियाल, जयप्रकाश केष्टवाल,दिलवर शाह, रमेश नेगी,भारत सिंह नेगी, मीना रावत, अजेश रावत, बृजमोहन,सीमा नेगी, लक्ष्मी टम्टा आदि उपस्थित रहे, फाउंडेशन की ओर से अमित, देवेन्द्र, आयुषी, सौरव, श्रुतिका एवं अनुराग आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *