जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कण्वाश्रम उत्थान संघर्ष व जनजागरण अभियान संस्था ने कण्वाश्रम में आयुर्वेद म्यूजियम बनवाने की मांग की है। कहा कि कण्वाश्रम के बेहतर विकास के लिए सरकार को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
इस संबंध में संस्था के संयोजक नंदलाल धनगर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। कहा कि कण्वाश्रम राजा भरत की जन्मस्थली है। ऐसे में सरकार को इसके विकास के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए। कहा कि सरकार ने उत्तराखंड में आयुर्वेद म्यूजियम बनाने की घोषणा की है। ऐसे में यदि इस म्यूजियम को कण्वाश्रम में स्थापित किया जाता है तो इससे कोटद्वार को नई पहचान मिलेगी।