लंबी कूद में आयुष, अंजलि ने मारी बाजी

Spread the love

राज्य स्थापना दिवस पर पैरामेडिकल कॉलेज में हुई खूलकूद प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरु राम राय पैरा मेडिकल कॉलेज पदमपुर, कोटद्वार में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फुटबाल, बालीबॉल, लांग जंप, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। लंबी कूदपुरूष वर्ग में आयुष एवं महिला वर्ग में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबाल में सुभाष हाउस विजेता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी खेल व शारीरिक गतिविधियों से दूर होती जा रही है। डिजिटल की दुनिया में युवा बड़ी तेजी से खींचा चला जा रहा है, जो कि समाज व राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है। कहा कि छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ ही खेल में प्रतिभाग करें और अपने परिवार सहित देश प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने शहीदों की शहादत को याद करते हुए खटीमा, मसूरी कांड में युवाओं की भागीदारी को छात्रों के समक्ष रखा। उन्होनें बताया कि आज का युवा सामाजिक एवं वास्तविक जीवन शैली से दूर एक अकृत्रिम सोशल मीडिया की दुनिया में जा रहा है। खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूिमका बिजेन्द्र नेगी, अनूप बड़थ्वाल, संतोष ने निभाई। इस मौके पर प्रणव राज बमराड़ा, हिमांशु द्विवेदी, डबल सिंह, रतन, रनजीत, नीरज, अंकित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *