आयुष बदोनी ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा दोहरा शतक, जानिए आंकड़े

Spread the love

-दलीप ट्रॉफी 2025
नईदिल्ली, दलीप ट्रॉफी 2025 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन के बल्लेबाज आयुष बदोनी ने ईस्ट जोन के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा दोहरा शतक रहा है, जिसे उन्होंने 222 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत नॉर्थ जोन ने मैच में 800 से रन से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है। आइए बदोनी की पारी और प्रथम श्रेणी आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
नॉर्थ जोन को दूसरी पारी में 294 रन के स्कोर पर यश ढुल (133) के रूप में दूसरा झटका लगा था। इसके बाद बल्लेबाजी पर आए बदोनी ने कप्तान अंकित कुमार (198) के साथ शतक पूरा करते हुए दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने निशांत सिंधू (68) के साथ चौथे विकेट के लिए 157 रन की और साझेदारी निभाई। बदोनी अपनी पारी में अब तक 13 चौके और 3 छक्के जड़ चुके हैं।
बदोनी ने साल 2023 में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था। वह अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें 23 पारियों में 55 से अधिक की औसत के साथ 1,263* से अधिक रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 4 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 205 रन का रहा है। बदोनी 18 लिस्ट-ए मैचों में भी 540 रन बना चुके हैं।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *