यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव बने आयुष भंडारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। यूथ कांग्रेस की ओर से आयुष भंडारी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। आयुष भंडारी को महासचिव की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।
आयुष भंडारी पिछले लंबे समय से एनएसयूआई नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जिताने का कार्य किया जाएगा। कहा कि आज युवा वर्ग कांग्रेस के साथ है। कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया है। प्रदेश सरकार रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। जिसका खामियाजा उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों में भुगतना होगा। आयुष भंडारी को यूथ कांग्रेस का जिला महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, गोपाल नेगी, रोहित गुंसाई, दीपक असवाल आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *