आयुष का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर के सेंट थॉमस स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र आयुष भंडारी ने जिले का नाम रोशन किया है। आयुष ने राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग के तहत 120 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक फादर जीजो पालाथिंकल व प्रधानाचार्य सिस्टर सौमिनी ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि छात्र की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से वह नेशनल के लिए चयनित हुआ है।
उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन देहरादून की ओर से बीते 22 फरवरी को ओपन वर्ग की पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें 14-18 आयुवर्ग के सब जूनियर वर्ग में आयुष भंडारी ने स्वर्ण जीता। चैंपियनशिप में शामिल होने वाले वह जिले के एकमात्र खिलाड़ी हैं। राज्य स्तरीय इस चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने 175 किग्रा स्क्वाट, 92.5 किग्रा बेंच प्रेस व 205 किग्रा भार के साथ डेडलिफ्ट उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बताया कि अब राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश में 15 से 20 मई में आयोजित होगी। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बताया कि बीते 8 फरवरी को सीएम चैंपियनशिप के तहत हुई राज्य स्तरीय पॉवरलिफ्टिंग के अंडर-19 आयुवर्ग में रजत पदक जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *