12 सितंबर को लगेगा आयुष्मान आरोग्य शिविर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू में 12 सितम्बर को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्त्रीरोग, बालरोग, नेत्ररोग, ईएनटी, त्वचा रोग, दन्त रोग, सम्बन्धी नि:शुल्क जांच की जायेगी। शिविर के दौरान, मोतियाबिंद ऑपरेशन और टीकाकरण, सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान योगा वेलनेस गतिविधियां और मानसिक रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। शिविर में मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिग, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध होंगी। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी भी बनायी जायेगी। उन्होंने आमजन से आयुष्मान आरोग्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *