श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बीएड प्रवेश परीक्षा के संयोजक प्रो. अनिल कुमार नौटियाल ने बताया कि बीते 2 जून को 15 परीक्षा केंद्रों में गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई थी। जिसमें 5752 अभ्यार्थियों परीक्षा में सम्मलित हुए थे। उन्होंने बताया कि गढ़वाल विवि ने शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं गढ़वाल विवि की वेबसाइट से अपना परीक्षाफल डाउनलोड कर सकते हैं। (एजेंसी)