बीएड प्रशिक्षित युवा संघ ने जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बीएड प्रशिक्षित युवा संघ की एक बैठक में माध्यमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों के पदों को समाप्त करने का कड़ा विरोध जताया। इस दौरान शासनादेश से पदों को अविलम्ब वापस लेने की मांग भी की गयी।
नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत नंदपुर में आयोजित बैठक में संघ के प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने कहा कि माध्यमिक स्तर पर सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्तर पर सफलता का परचम लहराया है और अपने विद्यालय के साथ-साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक एक उत्कृष्ट कोच और मार्ग दर्शक का कार्य करता है, लेकिन नये शासनादेश में शारीरिक शिक्षा व्यायाम के पद सृजन न किये जाने की व्यवस्था अफसोस जनक है। कहा कि रोजगार व भविष्य की संभावना को देखते हुए इस विषय में करियर चुनने के लिये माध्यमिक स्तर पर व्यायाम शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। बैठक में संजीव कुमार, अजय खंतवाल, राकेश भट्ट, दीपक डोबरियाल, मुकेश सुन्द्रियाल, सुशील बिष्ट, प्रदीप नेगी, आशीष डोभाल, नीरज खत्री, मोहित ठाकुर, नवीन गौड़, अनिल रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *