प्रतियोगिताओं में बीएड प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) चड़ीगांव में राष्ट्रीय जनसंख्या कायक्रम के तहत बीएड प्रशिक्षुओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव व बचाव, किशोरावस्था की चुनौतियां, पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीएड प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
डाइट परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर ने किया। पोस्टर विधा के अंतर्गत संतुलित आहार विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में गंगोत्री व नीलकंठ सदन की टीमों ने संयुक्त रूप से प्रथम, हिमालय व शिवालिक सदन द्वितीय जबकि त्रिशूल व अरावली सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले प्रतियोगिता के तहत उपभोक्ता जागरूकता विषय में अरावली व त्रिशूल सदन प्रथम, हिमालय व शिवालिक सदन को द्वितीय, गंगोत्री व नीलकंठ सदन तृतीय स्थान पर रहे। लोकनृत्य में हिमालय व शिवालिक सदन ने पहला, गंगोत्री व नीलकंठ सदन ने दूसरा, अरावली व त्रिशूल सदन ने तीसरा स्थान पाया। जबकि विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में अंबिका रावत ने पहला, अरुण तनवर ने दूसरा और सर्वेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक प्रमोद नौडियाल, डॉ. अरविंद सिंह, अनुजा मैठाणी, विनय किमोठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *