बी प्लस-प्लस रैंकिंग से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल

Spread the love

काशीपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने नैक में बी प्लस-प्लस रैंकिंग हासिल कर पूरे प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। वहीं इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य प्रो़क केके पांडे ने समस्त स्टाफ तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को दिया है। शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में नैक बी प्लस-प्लस रैंक मिलने के बाद मिठाई बांटी। समस्त स्टाफ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि पर बधाई दी। नैक द्वारा विभिन्न चरणों के माध्यम से सत्र 2017 से 2022 तक की रिपोर्ट अनलाइन जमा करवाई गई। इन सबके प्रत्यक्ष आंकलन के लिए टीम का दौरा 23 व 24 अक्तूबर को महाविद्यालय में किया गया। नैक टीम की रिपोर्ट व पूर्व में प्रेषित आंकलन रिपोर्ट के आधार पर, जिसमें महाविद्यालय के छात्रों द्वारा अनलाइन फीडबैक भी शामिल था, महाविद्यालय को प्रथम प्रयास में ही 2़85 अंकों के साथ बी प्लस-प्लस ग्रेड दिया गया। प्राचार्य ड़क्टर कमल किशोर पांडे ने महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के सभी छात्र भूतपूर्व छात्रों और अभिभावकों का विशेष धन्यवाद दिया, जिनके फीडबैक के आधार पर तथा टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की। वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य में समस्त सरकारी महाविद्यालयों की यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इस अवसर पर समन्वयक ड़क्टर आदर्श कुमार चौधरी, ड़. जया कांडपाल ड़ रीता सचान, ड़ मनुहार आर्य, ड़ विकास, ड़क्टर संजय बिष्ट, ड़ ललित, डा अतीश, जय सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *