बाबा साहेब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न और लोकतंत्र की पाठशाला : ऋतु

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नं. 32 शिवराजपुर में डॉ. भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि अंत्योदय एवं लोक कल्याण के लिए समर्पित बाबा साहेब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न और लोकतंत्र की पाठशाला हैं। उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि डॉ. साहेब हमारे आदर्श रहे है। आज पूरे देश भर में उनकी पुण्यतिथि पर परिनिर्माण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर द्वारा किए गए आलौकिक कार्यों के बारे में क्षेत्रवासियों को जानकारी दी। ऋतु खण्डूडी ने शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. अंबेडकर द्वारा किए गए उनके कार्यों को याद करते हुए सभी से शिक्षा लेने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता और न्याय के उनके संदेश को फैलाना है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर विस अध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता विपिन कैंथोला, अध्यक्ष भाबर मण्डल मनोज पांथरी, तेज पाल सिंह, अनीता आर्य, पार्षद कमल नेगी, नीरू बाला खंतवाल, मनमोहन सिंह, रमेश आर्य, अनु मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, मनीष भट्ट, विवेक भारती, आशा बलूनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *