बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने की मांग पर किया संकल्प यात्रा का आयोजन

Spread the love

चम्पावत। डॉ. भीमराम अंबेडकर जयंती पर लोहाघाट में अनुसूचित जाति संगठन ने बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने की मांग पर संकल्प यात्रा का आयोजन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से पीएम और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बाबा साहेब का छाया चित्र भी भारतीय मुद्रा में लगाने की मांग उठाई।बुधवार को अनुसूचित जाति संगठन के जिलाअध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व संगठन ने रामलीला मैदान में बैठक कर नगर में संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द प्रतिमा लगाने की कार्रवाई पूरी नहीं की गई तो वह क्षेत्र की जनता को लेकर चुनाव बहिष्कार, भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। मौके पर संजय कुमार लोहिया, प्रकाश चन्द्र, संजय कुमार, प्रेम राम, संदीप कुमार,बजीर राम, बद्री राम, ईश्वर कोहली, बसंत राम, राजेन्द्र कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार,नरोश राम, मदन कुमार, गोपाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *