समाज के वंचित व शोषित जनों की आवाज बनें बाबा साहेब

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर की जीवनी पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को बाबा साहेब के जीवन के बारे में बताया गया। कहा कि बाबा साहेब समाज के वंचित व शोषित जनों की आवाज बनें।
आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया। कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान दिया है। जिसके माध्यम से आज हमारे देश की व्यवस्थाएं चल रही हैं। कहा कि डा. अम्बेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है, जिस कारण आज देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में डा. अम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए उनके सिद्धांतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *