टी20आई में सबसे ज्यादा फिफ्टी, बाबर आजम ने तोड़ा कोहली का विराट रिकॉर्ड

Spread the love

नईदिल्ली,। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वो अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 31 वर्षीय बाबर आजम ने 1 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कंगारुओं के खिलाफ 36 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की 39वीं फिफ्टी थी.
इसके साथ बाबर ने विराट कोहली के लंबे समय से चले आ रहे सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल में 38 फिफ्टी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं जिनके नाम 37 अर्धशतक हैं. जबकि चौथे नंबर पर पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 31 हाफ-सेंचुरी के साथ हैं.
बता दें कि बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने 139 पारियों में 39.51 के शानदार औसत और 128.38 के स्ट्राइक रेट से 4505 रन बनाए हैं, जिसमें 39 हाफ-सेंचुरी और 3 सेंचुरी शामिल हैं.
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में 111 रनों से मात देकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. यह पहली बार था जब पाकिस्तान ने अपनी धरती पर ञ्ज20ढ्ढ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप किया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया को इस फॉर्मेट में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले उनकी सबसे बड़ी हार इंग्लैंड के खिलाफ 100 रनों की थी.
पहले बल्लेबाजी करते हुए, पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 207 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 16.5 ओवर में 96 रनों पर ऑल आउट कर दिया. जिसमें मोहम्मद नवाज सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट लिए, जिसकी वजह से वो प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड भी जीत गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *