जन-जन तक पहुंचाएंगे बाबा साहेब के विचार

Spread the love

आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आम आदमी पार्टी ने डॉ.भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। कहा कि देश के बेहतर विकास के लिए हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलना होगा।
गुरुवार को गोविंद नगर स्थित पार्टी के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब महान समाज सुधारक थे और भारतीय संविधान की रचना कर बाबा साहब ने सभी को समान अधिकार दिया। बाबा साहब देश के प्रथम कानून मंत्री भी बने बाबा साहब ने भारतीय संविधान का निर्माण कर भारत वर्ष में सभी कुरूतियों को समाप्त किया। कहा कि हमें जन-जन तक बाबा साहेब के विचारों को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जजेड़ी, अविरल बिष्ट, सुबोध मंमगाई, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय भाटिया, भाष्कर बुड़ाकोटी, दीपक, रिजवान, राहुल, मुकेश जखमोला, रमेश जाटव, संजीव क्षेत्री, अनिल, हरीश सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *