बबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में किया सरेंडर, सरेंडर के बाद मिली जमानत

Spread the love

-11 वकीलों को लेकर देहरादून पहुंचा था यूट्यूबर बबी
देहरादून। दून में सड़क के बीच बैठक पर बबी कटारिया ने शुक्रवार को देहरादून में एसीजेएम द्वितीय संजय सिंह की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट में बबी कटारिया के पहुंचने पर इंस्पेक्टर र्केट राजेंद्र रावत समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद है। वहीं मीडिया कर्मियों एवं लोगों का जमावड़ा लग गया हैं। लेकिन कटारिया आज नाटकीय ढंग से सीजेएम एडिशनल सेकंड संजय सिंह की अदालत में पेश हुआ।
बबी कटारिया के वकील विवेक ने बताया कि, बबी कटारिया को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उसे 25 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। वहीं बबी कटारिया ने मीडिया से बातचीत कहा कि, जो वीडियो में दिख रहा है, वह शराब नहीं बल्कि एप्पी जूस है।
बता दें कि बबी कटारियों के गुरुवार को कोर्ट पहुंचने का इंतजार दून पुलिस करती रह गई थी। दून पुलिस उसके खिलाफ कुर्की करने का वारंट हासिल करने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। ब्लगर बबी कटारिया के खिलाफ र्केट थाना में बीते 11 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर आरोप था कि उसने किमाडी मार्ग पर शराब पीकर हंगामा किया। इस दौरान ट्रैफिक भी रोका गया। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ। केस दर्ज हुआ तो सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी। इस मामले में र्केट पुलिस कुर्की के वारंट को घर और प्रतिष्ठानों पर पूर्व में चस्पा कर चुकी है। बबी कटारिया लगाघ्तार दून पुलिस को चकमा दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *