चमोली : बुधवार को विद्या भारती संचालित सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन ने शिशुओं के सर्वांगीण विकास शिशु नगरी एवं शिशु मेला आयोजित किया गया। बुधवार को प्रदेश सरकार में दायित्वधारी रामचंद्र गौड़ ने शिशु मेले का दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ललित मोहन पोखरियाल ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमने 12 शिशु वाटिका का निर्माण किया है। जिसमें कलाशाला, चिड़ियाघर, कार्यशाला, वस्तु संग्रहालय, आदर्श घर, प्रदर्शनी, विज्ञान प्रयोगशाला, रंग मंच, उद्यान, क्रीड़ा आंगन, चित्र पुस्तकालय और तरणताल वाटिका बनाई गई है। चमोली के संभाग निरीक्षक मुरलीधर चंदोला ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा प्रणाली के तहत शिशु मेले में 12 शिशु वाटिका बनाई गई है ताकि छोटे से छोटे बच्चा अपनी प्रतिभा को पहचान सके। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, नपं अध्यक्ष मोहन भंडारी, आरएसएस के जिला संघ चालक दिगंबर प्रसाद गैड़ी, सत्य प्रकाश रतूड़ी, जिला संयोजक पतंजलि वीरेंद्र सिंह नेगी, गंगा सिंह पंवार, सभासद गोविंद सिंह और उर्मिला ढोंडियाल, जमन सिंह बिष्ट सहित स्कूली छात्र-छात्राएं और विद्यालय के कई अभिभावक मौजूद रहे। (एजेंसी)