बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी: हरक

Spread the love

तृतीय सीनियर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के तत्वावधान में तृतीय सीनियर डिस्ट्रिक्ट लीग शुरू हो गई है। लीग का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया।
रविवार को एमकेवीएन क्रिकेट मैदान में लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह बिष्ट एमकेवीएन के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने किया। वन मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ना जरूरी है। लेकिन इसके साथ शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए खेलना भी उतना ही जरूरी है। खेलने से बच्चे हिट और फिट रहते हैं। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। उदघाटन मैच रॉयल गढ़वाल स्टाईकर्स एवं नेगी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस रॉयल गढ़वाल स्टाईकर्स ने जीतकर पहले गेदबाजी करने का निर्णय लिया। मैच में अंपायरिंग दिनेश खंतवाल, सतेंद्र ने की। जबकि स्कोरिंग अनिल गौड़ और मैच का आंखो देखा हाल अभिषेक ने सुनाया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव आशीष रावत, संयोजक जगतराम डबराल, सदस्य दीपक बड़थ्वाल गजेन्द्र नेगी, सुधांशु नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह, सुरेंद्र सिंह गुसांई, वन मंत्री के जन संपर्क अधिकारी चंद्र प्रकाश नैथानी, सामजिक कार्यकर्ता जितेंद्र डोबरियाल, विपिन सिंह रावत, नीरज अग्रवाल, नंदकिशोर जखमोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *