नेताओं के बिगड़े बोल- कंस और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है- सीएम डॉ. मोहन यादव

Spread the love

सीहोर , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव लगातार बुधनी विधानसभा के भैरुंदा क्षेत्र में दौरा कर जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे है। वही शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम सतराना एवं लाडक़ूई पहुंचे। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कहा कि यह फ्यूज बल्ब उनमें करंट ही नहीं है। यह कांग्रेसी लोगो को बरगलाने का काम कर रहे है। इसके अलावा सीएम यादव ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में हारे हुए प्रत्याशी बुधनी विधानसभा में कांग्रेस का प्रचार कर रहे है। कांग्रेस की इतनी गंदी सोच है कि कभी उन्होंने ने आदिवासियों को ऊपर नहीं जाने दिया। एक मोदी सरकार है जिन्होंने राष्ट्रपति तक पहुँचने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि काश हमारे बच्चों को आज से 20 साल पहले पढऩे के लिए अच्छे स्कूल मिल जाते हैं तो हमारे बच्चे भी विदेश में होते। कांग्रेस अगर कान पकडक़र कर बैठक उठक करें तो भी माफ नही होंगे, उन्होंने इतने पाप किए है। कंस और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। यह सिर्फ झूठ फैलाने का काम करते है। अंत मे डॉक्टर मोहन यादव ने सभी को संकल्प दिला कर 13 तारीख को भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव को मतदान कर भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प दिलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *