बढ़ रही मंहगाई और बेरोजगारी पर उपपा ने की चिंता व्यक्त

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने बेतहाशा बढ़ रही मंहगाई और बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की। कहा कि बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी रोकने में भाजपा सरकार असफल रही है। जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ते जा रही है। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकारे आज हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। केवल जुमलों के सहारे जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। कहा कि आज मंहगाई अपने चरम पर है। बेरोजगारी भी दिनों दिन बढ़ रही है। बढ़ती मंहगाई से निम्न और सामान्य वर्ग के लोग परेशान है। लेकिन सरकार आम जनता को राहत नही दे पा रही है। इधर बैठक में संविधान निर्माता डा़ बाबा साहब को याद करते हुए संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज सरकारें अपने निजी हित के लिए संविधान और कानून का दुरुउपयोग कर रही है। जिससे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया खतरे में है। अध्यक्षता एडवोकेट नारायण राम ने संचालन हीरा देवी ने किया। यहां आंनदी देवी, किरण आर्या, गोपाल राम, महिपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *