बडियारगढ़ चुन्नी खाल में धधके जंगल

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

श्रीनगर गढ़वाल। गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग की घटनाएं भी तेज होने लग गई हैं। बडियारगढ़ क्षेत्र के चुन्नीखाल से लगे रिजर्व फारेस्ट में रविवार को आग लगने से करीब दो हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर नियंत्रण की कोशिशों में जुटी रही। लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नहीं हो पाया। वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि शनिवार को आग पर काबू कर दिया गया था, लेकिन फिर से जंगल में रविवार को आग धधक गई। जिसे बुझाने के लिए टीम को कड़ी मसक्कत करनी पड़ी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *