बैडमिंटन एकल में प्राध्यापक डॉ. शोभा, डॉ. अनिल रहे विजेता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। डॉ. पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में प्राध्यापक वर्ग के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के महिला डबल वर्ग में डॉ. सुनीता नेगी और डॉ. अंशिका बंसल विजेता रही, महिला एकल में डॉ. शोभा रावत विजेता और पुरुष डबल में डॉ. दया किशन जोशी और डॉ. संदीप किमोठी विजेता रहे। जबकि पुरुष एकल में डॉ. अनिल मान विजेता रहे।
शारीरिक शिक्षा प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता महाविद्यालय के जिमनेजियम हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेता प्राध्यापकों को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में जब सरकार के दिशा निर्देश अनुसार महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए बंद है। ऐसे में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्राध्यापक वर्ग के लिए प्रतियोगिता का आयोजन एक सराहनीय पहल है। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में बताते हुए कहा कि बताया कि वह हॉकी की गेंद को अपने हॉकी से चिपकाए रखते थे। उन्होंने भारत को आठ बार गोल्ड मेडल जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खेलों में उनके योगदान को देखते हुए उनके दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन एक खिलाड़ी की तरह हमको अपने जीवन में लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए, क्योंकि आज हार मिली है तो आगे चलकर जीत भी मिलेगी। उन्होंने प्राध्यापक वर्ग को अपने रोजमर्रा के जीवन में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने को क्रहा। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के डॉ. एसआर कटियार, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. प्रवीण जोशी, डॉ. भगवत रावत, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, डॉ. योगिता, डॉ. शोभा रावत, डॉ. सुनीता नेगी, डॉ. अंशिका बंसल, डॉ. सुरेखा घिल्डियाल, डॉ. अनिल मान, डॉ. दया किशन जोशी, डॉ. संदीप किमोठी ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *