झमाझम बरसे बदरा, भीषण गर्मी से मिली राहत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को शनिवार सुबह हुई बारिश से काफी राहत मिली। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लिया। वहीं, कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा था। चिलचिलाती धूप व लू ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया था। लेकिन, शनिवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हल्की बारिश की फुहार दोपहर तक जारी रही। रूक-रूक कर हो रही बारिश से आमजन को उमस व गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, बारिश के कारण कुछ जगह पानी भी एकत्र हुआ। बरसात से पूर्व नालियों की सफाई न होने के कारण ऐसी स्थिति देखने को मिली। आमजन का कहना था कि बरसात से पूर्व शहर में नालियों की सफाई करवाई जानी चाहिए थी। लेकिन, नगर निगम ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में बरसात होने पर शहर वासियों को जलभराव की स्थिति से जूझना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *