बदरी विशाल इलेवन ने जीता फाइनल मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : भाजयुमो की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को एनआईटी मैदान में खेला गया। जिसमें बदरी विशाल इलेवन की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर चैंपियनशिप कब्जाई। उप विजेता एनआईटी उत्तराखंड की टीम रही। इससे पहले बद्री विशाल इलेवन व एजेंसी मोहल्ला के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें बद्री विशाल की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल प्रदीप इलेवन व एनआईटन उत्तराखंड के बीच हुआ। इस मैच में एनआईटी उत्तराखंड ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एनआईटी उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बद्री विशाल इलेवन के सामने 10 ओवर में 82 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए बद्री विशाल इलेवन के बल्लेबाजों ने 9वें ओवर में शानदार जीत दर्ज कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *