बद्रीनाथ हाइवे बिरही चाड़े पर बना है खतरनाक

Spread the love

चमोली। चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। लेकिन इन दिनों बदरीनाथ हाईवे बिरही चाड़े में सड़क की हालत बदहाल है। अलवेदर रोड परियोजना कार्य से हाईवे कई जगहों पर संकरा और खतरनाक बन गया है। हाईवे पर हिल कटिंग से चट्टान पर नुकीले पत्थर अटके हुए हैं। यहां कई जगहों पर मलबे के ढेर भी लगे हुए हैं। जिन्हें हटाया नहीं गया है। यदि यात्रा तक हाईवे को व्यवस्थित नहीं किया गया तो यहां चारधाम यात्रा के दौरान परेशानी खड़ी हो सकती है। बिरही चाड़े पर पिछले एक वर्ष से हिल कटिंग का काम चल रहा है। चाड़े के शुरुआत में अधूरी हिल कटिंग होने से चट्टान पर नुकीले पत्थरों से यह डर बना हुआ है कि कब ये पत्थर हाईवे पर आ जाएं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ड़ दीपक सैनी ने 13 अप्रैल को यात्रा से संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक के दौरान एनएचआईडीसीएल को बिरही चाड़े में जगह-जगह जमा मलबे का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक मलबा भी नहीं हटाया जा सका है। इधर, एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि चाड़े पर हिल कटिंग का कार्य चल रहा है। यात्रा के दौरान यहां पानी का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही हाईवे को भी सुव्यवस्थित कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *