नौ घंटे से अधिक बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

Spread the love

नई टिहरी।ाषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग देवप्रयाग के निकट भारी मलबा आने से नौ घण्टे से अधिक बाधित रहा। जिसके चलते यहां वाहनों की लंबी कतार लग गयी। एनएच की ओर से काफी मशक्कत के बाद यहां राजमार्ग दोपहर बाद सवा तीन बजे तक खोला जा सका। बुधवार सुबह करीब छह बजे देवप्रयाग डिग्री कलेज के निकट स्थित भगवानदास भेल पर भारी मलबा भरभरा कर नीचे आ गिरा। कई मीटर में फैले मलबे को हटाने के लिए यहां एनएच की ओर से दो जेसीबी लगाई गयी। इस बीच भारी बारिश आने से काम रोकना भी पड़ा। बाद में काफी मशक्कत के बाद करीब सवा तीन बजे मलबा हटाये जाने के बाद यातायत सुचारु किया जा सका।ाषिकेश से महादेव चट्टी, धौलधार में भी कुछ देर राजमार्ग बाधित हुआ। मगर देवप्रयाग से दो किमी आगे आये मलबे सेाषिकेश व श्रीनगर से निकले वाहन यहीं फंस के रह गए। यातायत बाधित होने से देवप्रयाग क्षेत्र से जाने वाले लोगों को काफी मुश्किल बनी रही। एसएचओ देवराज शर्मा के अनुसार, राजमार्ग खुलने तक सुरक्षा की दृष्टि सेाषिकेश से आने वाले यातायत को देवप्रयाग तहसील के निकट ही रोक दिया गया था। राजमार्ग के अधिक बाधित होने से मलेथा होकर भी यातायत डाइवर्ट किया गया। नौ घण्टे से अधिक यातायात बाधित होने सेाषिकेश से निकले बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड आदि को निकले यात्रियों को खासी मुश्किलें बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *