चार घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

Spread the love

चमोली : मूसलाधार बारिश के कारण उमट्टा में भारी मात्रा में मलबा आने से सोमवार को बदरीनाथ हाईवे करीब चार घंटे बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की कतार लगी रही। छोटे वाहनों को कर्णप्रयाग-कालेश्वर मोटर मार्ग से भेजा गया, लेकिन सिवाई गदेरे में भी मलबा आने के कारण वहां से भी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। सुबह करीब नौ बजे उमट्टा में जेसीबी मशीनों द्वारा मलबा हटाए जाने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही हो सकी। कर्णप्रयाग में सोमवार तड़के व सुबह भारी बारिश हुई। बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा में पहाड़ी से मलबा आने से सुबह पांच बजे सड़क बंद हो गई थी। इससे सुबह पांच से नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। गोपेश्वर, चमोली, जोशीमठ व बदरीनाथ के लिए सब्जी, दूध सहित अन्य जरूरी सामान नहीं पहुंच सका। श्रीनगर, हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली जाने वाले वाहन भी हाईवे पर घंटों तक फंसे रहे। करीब नौ बजे एनएचआईडीसीएल की मशीनों की मदद से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *