बढ़ती महंगाई के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन

Spread the love

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी पर उतर आई है। उन्हें लोगों की चिंता नहीं है। सरकार कुछ उद्योग पतियों के इशारे पर काम कर रही है। आप ऐसा नहीं होने देगी। प्रदेश उपाध्यक्ष बंसत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां खाली सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में कुमार ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस से लेकर रोज उपयोग में आने वाली चीजों के दाम बढ़ाकर केंद्र ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस कारण पहाड़ों में यात्रा करना भी महंगा पड़ रहा है। पहले ही कई लोग कोरोना के चलते अपनी नौकरी गंवा बैठे हैं। अब वे जैसे-तैसे अपना गुजारा कर रहे हैं, सरकार उन्हें जीने नहीं दे रही है। इस तरह की मनमानी कतई सहन नहीं की जाएगी। आप प्रदेश में तीसरा विकल्प के रूप में काम कर रही है। जल्द भाजपा को गद्दी से उतारने का काम भी करेगी। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता लोगों की सुनने को तैयार नहीं हैं। इस मौके पर दिनेश कुमार, किशन विश्वकर्मा, किशोर तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *