बढ़ती महंगाई पर व्यापारियों ने थाली बजाकर जताया विरोध

Spread the love

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में बस अड्डे के पास बढ़ती महंगाई को लेकर रोष जताते हुए थाली बजाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष सेठी ने कहा कि एक तरफ मंदी की मार झेल रही जनता ऊपर से घटता व्यापार आर्थिक रूप से व्यापारियों की कमर तोड़ रहा है। व्यापारी के साथ ही आमजनमानस पर भी महंगाई का प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कोरोनाकाल के बाद महंगाई तेजी के साथ बढ़ रही है। राहत देने के बजाय लगातार बढ़ते गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों से सरकार आम जनता का शोषण कर रही है। कोरोना काल से पहले से ही व्यापारी परेशान चल रहा है। आम जनमानस के कमाई के साधन खत्म हो गए हैं। जनता सरकारों से राहत की उम्मीद लगाए बैठी थी। लेकिन अब बढ़ती महंगाई की डबल मार जनता पर पड़ रही है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया और महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि गैस के लगातार बढ़ते दामों से जनता दुखी है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई से ट्रांसपोर्ट महंगा होने से रोजाना दिनचर्या की सभी वस्तुओं के दाम आसमान पर पहुंच रहे हैं। आम जनमानस इस समय मंदी की मार से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई उसे ओर तोड़ रही है। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में राजेश भाटिया, मुकेश अग्रवाल, संजय तनेजा, सन्नी आहूजा, राजेश आहूजा, गुरमीत सिंह, ध्यान सिंह, मोहित मनचंदा, अजय कुमार, सुनील मनोचा, गौतम हल्दर, रोहित चड्डा, शिवम कुमार, अशोक शर्मा, उमेश चौधरी, सचिन भाटिया, मनोज ठाकुर, सोनू चौधरी, दीपक राणा, रवि जोशी, राजेश सुखीजा, प्रवीण कुमार, परमीत सिंह, दीपक कुमार, सुरेश आहूजा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *