बागेश्वर डिग्री कालेज के जल्द बहुरेंगे दिन

Spread the love

बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित बागेश्वर डिग्री कलेज के जल्छ दिन बहुरेंगे। सेंटर अफ एक्सीलैंस के रूप में कलेज विकसित होगा। गत दिनों इसके लिए बैठक भी हुई। इसके बाद करीब 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर कलेज प्रशासन ने बनाकर भेज दिया है। कार्यदायी संस्था मंडी परिषद जल्द डीपीआर बनाकर शासन को भेजेगी। सब कुछ ठीक रहा तो दो साल के भीतर कलेज की कायाकल्प होगी। डिग्री कलेज को सेंटर अफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग इसके लिए एडीबी से आर्थिक सहायता लेगा। इसके बाद कलेज की चयनित भूमि का उपयोग होगा और कलेज नये रूप में समाने आएगा। छात्र तथा छात्राओं के लिए छात्रावास, स्टेडियम, स्टाफ क्वाटर, दो से पांच हजार लोगों के बैठकने के लिए अडिटोरियम, मैस तथा पीजी ब्लक आदि बनेंगे। गत दिनों कार्यदायी संस्था के सदस्य व कलेज प्रशासन के बीच बैठक हुई है। कलेज प्रशासन ने 60 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया है। अन्य प्रस्ताव और भेजे जाने हैं। कलेज के चयन पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
कलेज का चयन सेंटर अफ एक्सीलेंसी के लिए हुआ है। इसके लिए 60 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। अन्य प्रस्ताव और भेजे जाने हैं। मंडी परिषद कार्यदायी संस्था रहेगी। कलेज नये रूप में विकसित होगा। – एसएस धपोला, प्राचार्य डिग्री कलेज बागेश्वर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *