घोषणा पत्र के जिला प्रभारी पहुंचे बागेश्वर-

Spread the love

बागेश्वर। पीआईओसी द्वारा नियुक्त चुनाव घोषणा पत्र के जिला प्रभारी आरिश खान तथा शादाब खान जिले में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण समेत क्षेत्रीय मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की। रविवार को दोनों को जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पाठक ने बताया कि रेल मार्ग निर्माण, स्टेडियम निर्माण, जिले में खड़िया, वन तथा फल आरारित उद्योग लगाने और जंगली जानवरों से किसानों को निजात दिलाले समेत मुद्दों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रमुखता से रखें। इसके अलावा नगर में सीवर निर्माण को चुनावी मुद्दा बनाने की सलाह दी। युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। इस मौके पर बालष्ण, बहादुर बिष्ट, दयाल बिष्ट, अर्जुन देव, महेश पंत, सुनीता टम्टा, ईश्वर पांडेय, संदीप पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *