बागेश्वर में बेकाबू जीप ने कई वाहनों को ठोका

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर-कांडा मार्ग में शनिवार की देर शाम एक मैक्स जीप ने अनियंत्रित होकर सात चौंरा के पास कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आखिरकार जीप भी
एक पेड़ से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। रात का वक्त होने से बड़ा हादसा टल गया। लोगों की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कमेड़ीदेवी चौकी क्षेत्र का एक वाहन चालक कांडा से चला सातचौंरा के पास अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी और वह अनियंत्रित होकर चल रहा था। चालक को रास्ते में जो भी वाहन मिले उन्हें उड़ाते हुए आगे बढ़ रहा था। इस दौरान कई दो पहिया और चौपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद जीप एक पेड़ से टकराकर रुक गई। वाहन से चालक फरार हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी कांडा पुलिस को दी है। उनका कहना है कि रात का वक्त था इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस से रात्रि में चल रहे वाहनों की नियमित चेकिंग की मांग की है। कांडा के थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का कहना है कि जीप को कब्जे में ले लिया है। चालक की खोजबीन चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *