बागेश्वर विधायक ने किया आयुष रक्षा किट लेकर वाहन रवाना

Spread the love

बागेश्वर। कोरोनावीरों तथा विभागों में तैनात कर्मचारियों के बाद अब आम आदमी को भी आयुष रक्षा किट मिल पाऐगी। जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दास ने कहा कि लोगों की इम्युनिटी कम न हो इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 7000 कोरोनवीरों को तथा विभागों में कार्यकर्त कर्मचारियों को आयुष रक्षा किट दिया गया। इस किट में आयुष काड़ा व इम्युनिटी बढ़ाने की दवा आरसैनिक एल्बम 30 का वितरण किया जा चुका है। दूसरे चरण में आशा व आंगनबाड़ी को प्रशिक्षित कर यह किट बांटा जाएगा। बागेश्वर, गरुड़, कपकोट में प्रतिदिन 1200 आयुष रक्षा किट का वितरण जारी है। उन्होंने बताया कि बताया कि गत वर्ष से अब तक जिले में एक लाख, सात हजार 315 आयुष रक्षा किट वितरण कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *