बागेश्वर। राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडज्ञे प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर देश तथा प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। चार में से तीन र्स्वण पदक यहां के खिलाड़ियों ने जीते हैं। सभी विजेता अंतरराष्ट्रीय विद्यालयी खेलों में प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें यहां के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। इसमें से तीन स्वर्ण पदक खिलाड़ी बागेश्वर के हैं। टीम में भूमिका टाकुली, लता कोरंगा, डोली फर्सवाण और ओमलाल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की और से प्रतिभाग करेंगे। उनकी उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।