बागेश्वर के उद्यमियों को जोड़ा जाएगा सोसायटी से

Spread the love

बागेश्वर। बागनाथ चेंबर अफ कमर्स एंड सोसाइटी की बैठक में भावी कार्यक्रमों पर मंथन किया गया। तय किया गया कि सोसायटी से जिले के अधिक से अधिक उद्यमियों को जोड़ा जाएगा। तय किया गया कि तीनों विकास खंडों में फ्लैक्सी के माध्मय से प्रचार किया जाएगा। महासचिव थ्रीश कपूर ने कहा कि सभी मिलजुल कर उद्योगों के विकास के लिए कार्य करेंगे। जिससे किसी भी उद्योग बंधु को किसी भी प्रकार की समस्या आने पर एक निश्चित माध्यम से उचित पटल पर समस्याओं के समाधान हेतु संपर्क स्थापित किया जा सकेगा। उद्यमियों और शासन प्रशासन के बीच सोसाइटी को माध्यम संपर्क स्थापित किया जाएगा। बैठक में सदस्यता बढ़ाने प्रतिमाह बैठक की जाएगी। वित्तीय स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने आदि पर चर्चा भी की गई। अध्यक्षता नरेंद्र खेताल ने की। बैठक में सोसायटी के संरक्षक दलीप खेतवाल, कोषाध्यक्ष मोहिउद्दीन तिवारी, सदस्य आतीर एसएस तिवारी, अक्षित जखवाल, प्रेमबल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *