बागेश्वर के सक्षम रौतेला बने उत्तराखंड के शतरंज चैंपियन

Spread the love

रुद्रपुर। पांच अंक हासिल कर बागेश्वर के सक्षम रौतेला उत्तराखंड के शतरंज चैंपियन बन गए। राज्य प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टीम का भी चयन किया गया। पौड़ी के सार्थक रावत, उत्तरकाशी के विजय चौहान, देहरादून के राजन सूद के साथ ही सक्षम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कान्फ्लुएंस वल्र्डं स्कूल में आयोजित राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सक्षम ने पहले दौर से जो बढ़त बनाई, उसे अंत तक कायम रखते हुए पांच अंक हासिल कर चैंपियन बने। इसके साथ ही सार्थक रावत, विजय चौहान व राजन सूद ने कड़ी टक्कर देते हुए चार-चार अंक हासिल कर अंत तक संघर्ष कायम रखा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के साथ ऊधमस?िंंह नगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उत्तराखंड शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज ङ्क्षसह रघुवंशी ने 2006 से उत्तराखंड में शुरू हुए शतरंज के सफर की जानकारी देते हुए उत्तराखंड के सौ स्कूलों में इसका विस्तार करने का आह्वान किया। कहा आज हमारे पास एक इंटरनेशनल मास्टर के साथ ही इंटरनेशनल आर्बीटर भी है। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन शतरंज संघ के प्रदेश महासचिव संजीव चौधरी ने किया। इस दौरान स्कूल की निदेशिक साक्षी छाबड़ा, प्रधानाचार्य मीनाक्षी खेत्रपाल आदि मौजूद थे।
एकमात्र महिला खिलाड़ी को किया पुरस्कृत
प्रतियोगिता में 27 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें एकमात्र महिला खिलाड़ी के रूप में देहरादून की शैराली पटनायक थी। शैराली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौंवा स्थान प्राप्त किया। शतरंज संघ ने शैराली को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *