बग्वाल पर की गाय की पूजा अर्चना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को छोटी दीपावली पर्व को गढ़वाल के प्रमुख त्यौहार बग्वाल के रूप में मनाया गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही बग्वाल पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थी। छोटी दीपावली पर लोगों ने अपने घरों में गायों की पूजा अर्चना कर आटे और चावल से बने पकवान का भोग लगाया। इसके साथ ही गाय माता की सींगों में सरसों का तेल लगाकर फूलमाला से उनको सजाया गया।
क्षेत्र में छोटी दीपावली को बग्वाल के रूप में घूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने पालतू जानवरों की पूजा करने के बाद उन्हें विभिन्न अनाज से बने पकवान खिलाए। मानव पशु एवं प्रकृति गौ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष बौठियाल ने बताया कि छोटी दीपावली को बग्वाल पर्व के रूप में व दीपावली के ठीक ग्यारह दिन बाद इगास बग्वाल के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को छोटी दीपावली पर्व पर पदमपुर सुखरौ में निराश्रित गौवंश को गुड, चना व आटे से बने पकवान को खिलाया गया। इस मौके पर आरएस बिष्ट, जगमोहन सिंह, आशुतोष बौंठियाल, अमित, उमेद पुण्डीर, अविनाश गुसांई, मनोज सिंह रावत, अशोक, भारत सिंह नेगी, कमल कुमार ध्यानी, संगीता नेगी, करण शाह, अमित नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *