बाह बाजार थाने में तैनात होम गार्ड कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

टिहरी। नगर के पौड़ी जिला स्थित बाह बाजार थाने में तैनात एक होम गार्ड के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर श्रीकोट भेज दिया गया है। उक्त होमगार्ड का तीन सितंबर को श्रीनगर थाने से देवप्रयाग बाह बाजार थाने में तबादला किया गया था। थाना प्रभारी संदीप लोहान ने बताया कि कोविड गाइडलाइन मुताबिक होमगार्ड की तत्काल कोविड जांच करने के बाद उसे क्वांरटीन कर दिया गया। साथ ही एतिहातन के तौर पर थाने के समस्त स्टाफ का सहित उनके परिवार के कोविड टेस्ट करवाया गया, जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं होमगार्ड के पॉजिटिव निकलने के बाद उसे श्रीकोट (श्रीनगर) भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *