खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे बहुगुणा

Spread the love

बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे बैडमिंटन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के टिप्स दिए। साथ ही, कपकोट विधायक, डीएम तथा पालिकाध्यक्ष के साथ हाथ भी आजमाए। सभी खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने की हिदायत भी दी। देर शाम प्रभारी मंत्री जिले में पहुंचे। लोनिवि में विश्राम करने के बाद वह इंडोर स्टेडियम पहुंचे। उस वक्त प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी बैडमिंटन खेल रहे थे। बहुगुणा के साथ कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल तथा डीएम अनुराधा पाल भी थे। प्रभारी मंत्री ने खिलाड़ियों को खेल के टिप्स दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *