बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1़51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की आधारशिला रखी

Spread the love

रुद्रपुर। शक्तिफार्म में 1़51 करोड़ की लागत से बंग भवन का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बंग भवन के निर्माण की आधारशिला रखी। नगर पंचायत अध्यक्ष रहे स्व़ सुकांत ब्रह्म के नाम पर बंग भवन जाना जाएगा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के अनुरोध पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बंग भवन निर्माण के लिए 1़51 करोड़ की मंजूरी दी है। शासन ने 91 लाख की प्रथम किस्त जारी करने का जीओ भी जारी कर दिया है। रविवार को शिलान्यास स्थल पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगणा ने कहा कि बंगाली समाज की मांग के अनुसार भव्य स्व़ सुकांत ब्रह्म बंग बनेगा। इसमें धन की कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सुकांत ब्रह्म हमारे बीच नहीं रहे, परंतु उनकी यादें हमेशा जीवित रहेगी। उन्होंने कहा कि भव्य बंग भवन बंगाली संस्ति एवं महापुरुषों की यादों को संजोए रखने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय के लोगों ने हमेशा अपार स्नेह दिया। सितारगंज की जनता के स्नेह, प्यार से आज वे मंत्री के रूप में प्रदेश में सेवा दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। 58 करोड़ रुपए लागत से प्रहलाद पल्सिया में एक्वा पार्क को मंजूरी मिल गयी है। साथ ही 52 करोड़ रुपए लागत से राजनगर में, आइसक्रीम और पाउडर की फैक्ट्री लगाई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास के कार्य तेजी से होंगे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, उधम सिंह नगर सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रमाणिक, सांसद प्रतिनिधि कार्तिक राय, संजय बाछाड़, देबू मंडल, गोपाल सरकार, रविंद्र विश्वास, अमल मंडल, प्रशांत मंडल, विक्रम सिंह भंडारी, दिनेश दास, पवित्र बावली, उत्तम दास, गोविंद पोखरिया, मयंक अग्रवाल, शिखा हालदार, ष्णपद मंडल, विक्की राय, सूरज देवनाथ, राजेंद्र डसीला, शंकर गोलदार, अमल मंडल, मनोज सरकार, जगदीश डालमिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *