अपहरण व फिरौती मामले में पांच आरोपियों को जमानत

Spread the love

विकासनगर()। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने अपहरण व फिरौती से जुड़े मामले में पांच आरोपियों को जमानत दे दी है। भोजावाला निवासी पुष्पा देवी पत्नी स्व. सुरेश पुंडीर ने कोतवाली विकासनगर को तहरीर दी थी। दो मार्च को पांच बजे एक कार में सवार कुछ युवक जबरन उनके घर में घुसे और उन्होंने उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट की। उसे जबरन अपनी कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के थोड़ी देर बाद उनको कॉल करने वाले ने एक लाख रुपये लेकर आने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।मामले में आरोपियों में विकास बैरागी, सचिन, प्रवीण, नीरज बैरागी और नवीन खन्ना ने जमानत के लिए आवेदन किया था। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को 25-25 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो-दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *