फईम अब्बासी हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जमानत खारिज

Spread the love

काशीपुर। प्रथम एडीजे की अदालत ने विजयनगर नई बस्ती निवासी इलेक्ट्रीशियन फईम अब्बासी की गैर इरादतन हत्या के मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। मोहल्ला नई बस्ती विजयनगर निवासी नईम अहमद पुत्र शरीफ ने 06 सितंबर 2023 को कोतवाली में रिपोर्ट दी कि उसका भाई फईम अब्बासी इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। तीन सितंबर की शाम करीब सात बजे वह किसी व्यक्ति से हिसाब करने के लिए गंगेबाबा रोड गया था। मानपुर रोड प्रभु बिहार कालोनी निवासी विकराल पुत्र धर्मपाल, उसके भाई विकास और साथी प्रभु बिहार कालोनी निवासी अनुज पुत्र ब्रहमपाल आदि ने उसे रास्ते में रोककर पीटा। विकराल ने ठेले से बाट उठाकर फईम के सिर पर मार दिया। चार सितंबर, 2023 को हल्द्वानी एसटीएच में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी विकराल के अधिवक्ता ने जमानत के लिए प्रथम एडीजे की अदालत में अर्जी लगाई। प्रथम एडीजे विनोद कुमार ने सुनवाई के बाद आरोपी विकराल का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *