बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला फूंका, प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। उदयपुर की घटना को लेकर अल्मोड़ा में विभिन्न संगठनों में आक्रोश है। शुक्रवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों हत्यारोपियों को फांसी की सजा की मांग की। वहीं राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को बजरंग दल कार्यकर्ता यहां मालरोड स्थित शिखर तिराहे पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने उदयपुर की घटना की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े कन्हैयालाल की दुकान में घुस कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने धमकी भरा वीडियो जारी कर देश की संप्रभुता को चुनौती दी है। जिसे भारत की जनता और बजरंग दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस जघन्य घटना के लिए हत्यारोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड में बाहरी लोगों के प्रवेश और सत्यापन की भी मांग उठाई। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष ममता नेगी, ओजश्वनी, अमन टकवाल, अमित मेहरा, सागर बिष्ट, सूरज बिष्ट, नीरज पंवार, क्षतिज बिष्ट, सोनू बिष्ट, मुकेश बिष्ट, लक्की पंवार, सागर आर्या, रघु कनवाल, अंकित कनवाल, अभिषेक कनवाल, जीवन कनवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *